सांसद बोले-आजम खान पर गरीब मुसलमानों ने मुकदमा दर्ज कराए:कानपुर में प्रकाश पाल ने कहा- अखिलेश मुस्लिमों को गुमराह कर रहें

Nov 09, 2026 - 13:04
0
सांसद बोले-आजम खान पर गरीब मुसलमानों ने मुकदमा दर्ज कराए:कानपुर में प्रकाश पाल ने कहा- अखिलेश मुस्लिमों को गुमराह कर रहें
सपा नेता आजम खान की जेल से रिहाई के बाद ईडी की ओर से दोबारा गिरफ्तारी किए जाने के मामले में सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने कानपुर में पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को शायद यह जानकारी नहीं है कि आजम खान पर करीब 105 मुकदमे दर्ज हैं। उन्हें गरीब मुसलमानों की चिंता नहीं है, बल्कि वह केवल माफिया और सजायाफ्ता व्यक्ति के लिए आवाज उठा रहे हैं। 'आजम पर 105 मुकदमे, गरीब मुसलमानों ने भी दर्ज कराए' प्रकाश पाल ने कहा कि आजम खान जब जेल से छूटे थे, उसके बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया। इस पर अखिलेश यादव ने बयान दिया था कि जब हवा बदलेगी तो भागने का रास्ता नहीं मिलेगा। उन्होंने अखिलेश यादव के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि आजम खान पर करीब 105 मुकदमे हैं। इनमें से 82-83 मुकदमे रामपुर के गरीब मुसलमानों ने दर्ज कराए हैं। अखिलेश यादव को सिर्फ माफिया और सजायाफ्ता व्यक्ति की चिंता है, उन गरीब मुसलमानों की नहीं, जिनके साथ अन्याय हुआ। 'रामपुर जाकर पीड़ितों से भी मिलें अखिलेश' प्रकाश पाल ने कहा कि अखिलेश यादव को एक बार रामपुर जाकर उन लोगों से भी मिलना चाहिए, जिनकी जमीनों पर कब्जा किए जाने के आरोप हैं और जो आजम खान से परेशान रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं लोगों की शिकायतों के आधार पर मुकदमे चल रहे हैं। 'मुसलमानों को गुमराह कर रही सपा' राज्यसभा सांसद ने कहा कि आजम खान दो पैन कार्ड रखने के मामले में दोषी हैं और उन्हें 7 साल से अधिक की सजा हुई है। इसके बावजूद सपा नेता उन्हें चुनाव लड़ाने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि सजायाफ्ता व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता, लेकिन सपा के नेता ऐसे बयान देकर मुसलमानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। प्रकाश पाल ने आगे कहा कि आजम खान को गृह मंत्री बनाने जैसी बातें भी की जा रही हैं, जबकि ऐसा संभव ही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी इस तरह के बयानों के जरिए मुस्लिम समाज को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User