गोंडा में ट्रेन से गिरे यात्री की कटकर मौत:क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव, RPF मनकापुर मौके पर
गोंडा जिला मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर दूर मोतीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर आज सोमवार सुबह 11.30 एक दर्दनाक हादसा सामने आया। बरुआचक और मोतीगंज के मध्य घरवासजोत के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ट्रैक निरीक्षण के दौरान रेलवे पॉइंट्समैन रितु मौर्य ने शव देखकर तत्काल मोतीगंज पुलिस और आरपीएफ मनकापुर को सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार, युवक संभवतः ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर यात्रा कर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि अचानक झपकी आने की वजह से वह नीचे गिर पड़ा और ट्रेन की चपेट में आने से कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मोतीगंज थानाध्यक्ष तेज नारायण गुप्ता ने बताया कि रेलवे पॉइंट्समैन द्वारा थाने पर सूचना दी गई थी कि गोंडा-गोरखपुर रेल खंड पर डाउन लाइन के पोल संख्या 647/20 और 647/18 (पांडेय बाजार, घरवासजोत) के बीच एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। थानाध्यक्ष के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरकर कटने का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान के लिए आसपास के थानों के साथ-साथ सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। मनकापुर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा भी पूरी घटना को लेकर गंभीरता से जांच की जा रही है। कि आखिर किस ट्रेन से कहां तक की यात्रा कर रहा था और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई है आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)