अम्बेडकरनगर में रामलीला देखने गए युवक को पुलिस ने पीटा:7 दिन बाद वीडियो आया सामने, सीओ कर रहे जांच

Oct 24, 2026 - 07:45
0
अम्बेडकरनगर में रामलीला देखने गए युवक को पुलिस ने पीटा:7 दिन बाद वीडियो आया सामने, सीओ कर रहे जांच
अम्बेडकरनगर के जलालपुर थाना क्षेत्र में रामलीला देखने गए एक युवक की पुलिसकर्मियों द्वारा पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी युवक को पीटते नजर आ रहे हैं। 23 अक्टूबर को वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में मामले की जांच शुरू हो गई है। क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। हालांकि, युवक की ओर से अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। जलालपुर की गल्ला मंडी में रामलीला का आयोजन किया जाता है। बताया जा रहा है कि युवक 16 अक्टूबर की रात रामलीला देखने पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पिटाई कर दी। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया था। करीब सात दिन बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मियों की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर हुआ था और पुलिस ने युवक के खिलाफ क्या कार्रवाई की थी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। युवक की पहचान और घटना की परिस्थितियों को लेकर भी पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। सीओ कर रहे पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। पूरे प्रकरण की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User