गोरखपुर, बलिया और लखनऊ से चलेंगी PET स्पेशल ट्रेनें:24, 29 और 31 अक्टूबर को चलेंगी गाड़ी; अभ्यर्थियों के लिए की जाएगी व्यवस्था

Oct 24, 2026 - 06:39
0
गोरखपुर, बलिया और लखनऊ से चलेंगी PET स्पेशल ट्रेनें:24, 29 और 31 अक्टूबर को चलेंगी गाड़ी; अभ्यर्थियों के लिए की जाएगी व्यवस्था
उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने चार जोड़ी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें गोरखपुर से आजमगढ़, कानपुर सेंट्रल और लखनऊ जंक्शन के अलावा लखनऊ से बरेली के बीच संचालित होंगी। इन ट्रेनों के चलने से परीक्षा देने के लिए दूसरे शहरों में जाने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। रेलवे ने वापसी के लिए भी विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है, ताकि परीक्षा के बाद अभ्यर्थी अपने गंतव्य तक लौट सकें। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के अनुसार, गोरखपुर-आजमगढ़, बलिया-कानपुर सेंट्रल और लखनऊ जंक्शन-बरेली रूट पर 24, 29 और 31 अक्टूबर को ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं, गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन रूट पर 24 और 31 अक्टूबर को विशेष ट्रेनें चलेंगी। वापसी में इन ट्रेनों का संचालन 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को निर्धारित तिथियों के अनुसार होगा। सभी चार जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों में कुल 12 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे। इनमें सामान्य द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी के 10 कोच तथा दो एसएलआर कोच शामिल होंगे। गोरखपुर से आजमगढ़ के बीच तीन दिन चलेगी ट्रेन 05151 आजमगढ़-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन 24, 29 और 31 अक्टूबर को आजमगढ़ से रात 7 बजे रवाना होगी। यह मऊ से रात 8:05 बजे, इंदारा से 8:20 बजे, बेलथरा रोड से 8:45 बजे, भटनी से रात 9:40 बजे और देवरिया सदर से 10:07 बजे छूटकर रात 11:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 05152 गोरखपुर-आजमगढ़ परीक्षा स्पेशल ट्रेन 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को गोरखपुर से शाम 6:30 बजे रवाना होगी। यह देवरिया सदर से शाम 7:30 बजे, भटनी से 7:55 बजे, बेलथरा रोड से रात 8:45 बजे, इंदारा से 9:25 बजे और मऊ से 9:45 बजे छूटकर रात 11 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। बलिया से कानपुर के लिए रात में रवाना होगी ट्रेन 05153 बलिया-कानपुर सेंट्रल अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन 24, 29 और 31 अक्टूबर को बलिया से शाम 7:30 बजे रवाना होगी। यह यूसुफपुर से रात 8:04 बजे, गाजीपुर सिटी से 8:37 बजे, औंड़िहार से 9:22 बजे, वाराणसी सिटी से 10:12 बजे, वाराणसी जंक्शन से 10:30 बजे और बनारस से 10:50 बजे छूटेगी। इसके बाद ट्रेन ज्ञानपुर रोड से रात 11:37 बजे रवाना होकर अगले दिन प्रयागराज रामबाग से रात 12:45 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 1:05 बजे, सिराथू से 2 बजे और फतेहपुर से 2:47 बजे छूटेगी। यह सुबह 6 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में 05154 कानपुर सेंट्रल-बलिया परीक्षा स्पेशल ट्रेन 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को कानपुर सेंट्रल से दोपहर 12:55 बजे रवाना होगी। यह फतेहपुर से दोपहर 2:12 बजे, सिराथू से 3:42 बजे, प्रयागराज जंक्शन से शाम 6:15 बजे, प्रयागराज रामबाग से 6:30 बजे और ज्ञानपुर रोड से शाम 7:42 बजे छूटेगी। ट्रेन बनारस से रात 9:03 बजे, वाराणसी जंक्शन से 9:20 बजे, वाराणसी सिटी से 9:35 बजे, औंड़िहार से 10:22 बजे, गाजीपुर सिटी से 11:07 बजे और यूसुफपुर से 11:32 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 1:15 बजे बलिया पहुंचेगी। गोरखपुर से लखनऊ के लिए दो दिन मिलेगी सुविधा 05007 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन 24 और 31 अक्टूबर को गोरखपुर से रात 8:35 बजे रवाना होगी। यह आनंदनगर से रात 9:37 बजे, सिद्धार्थनगर से 10:09 बजे, बढ़नी से 10:42 बजे, तुलसीपुर से 11:09 बजे और बलरामपुर से रात 11:40 बजे छूटेगी। अगले दिन ट्रेन गोंडा से रात 1:15 बजे, करनैलगंज से 1:53 बजे, बुढ़वल से 2:22 बजे, बाराबंकी से 3:05 बजे और बादशाहनगर से सुबह 3:48 बजे रवाना होकर सुबह 4:45 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 05008 लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन 25 अक्टूबर और एक नवंबर को लखनऊ जंक्शन से रात 8:55 बजे रवाना होगी। यह बादशाहनगर से रात 9:28 बजे, बाराबंकी से 10:07 बजे, बुढ़वल से 10:32 बजे, करनैलगंज से 11:07 बजे और गोंडा से 11:45 बजे छूटेगी। अगले दिन बलरामपुर से रात 12:22 बजे, तुलसीपुर से 12:50 बजे, बढ़नी से 1:25 बजे, सिद्धार्थनगर से 2:07 बजे और आनंदनगर से 2:40 बजे रवाना होकर सुबह 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। लखनऊ से बरेली के लिए भी परीक्षा स्पेशल 05011 लखनऊ जंक्शन-बरेली अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन 24, 29 और 31 अक्टूबर को लखनऊ जंक्शन से रात 11:35 बजे रवाना होगी। यह ऐशबाग से रात 11:52 बजे छूटेगी। अगले दिन ट्रेन मोहिबुल्लापुर से रात 12:07 बजे, सिधौली से 12:45 बजे, सीतापुर से 1:25 बजे, हरगांव से 1:52 बजे, लखीमपुर से 2:18 बजे, गोला गोकर्णनाथ से 2:47 बजे, मैलानी से 3:30 बजे, पूरनपुर से 4:13 बजे और पीलीभीत से सुबह 5:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद भोजीपुरा से सुबह 6:22 बजे, इज्जतनगर से 7:05 बजे और बरेली सिटी से 7:30 बजे छूटकर सुबह 7:45 बजे बरेली पहुंचेगी। वापसी में 05012 बरेली-लखनऊ जंक्शन परीक्षा स्पेशल ट्रेन 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को बरेली से शाम 6 बजे रवाना होगी। यह बरेली सिटी से शाम 6:20 बजे, इज्जतनगर से 6:35 बजे, भोजीपुरा से 7 बजे, पीलीभीत से रात 8:10 बजे, पूरनपुर से 9:20 बजे, मैलानी से 10:30 बजे, गोला गोकर्णनाथ से 10:57 बजे और लखीमपुर से रात 11:35 बजे छूटेगी। अगले दिन ट्रेन हरगांव से रात 11:55 बजे, सीतापुर से रात 12:25 बजे, सिधौली से 12:57 बजे और मोहिबुल्लापुर से 1:47 बजे रवाना होकर ऐशबाग से रात 2:42 बजे छूटेगी। यह सुबह 3 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। शाहगंज-बलिया पैसेंजर भी नियंत्रित कर चलेगी रेलवे प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 55134 शाहगंज-बलिया सवारी गाड़ी के संचालन में भी बदलाव किया है। इस ट्रेन को शाहगंज-आजमगढ़ के बीच 75 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। इससे पीईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। रेलवे ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की निर्धारित तिथि, समय और संबंधित स्टेशन की जानकारी अवश्य जांच लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User