शाहजहांपुर में खाद लेने पहुंचे लोगों में मारपीट:3 पर दर्ज हुआ मुकदमा, समिति पर लाइन में लगने को लेकर विवाद
शाहजहांपुर के कटरा क्षेत्र में सहकारी समिति पर खाद लेने पहुंचे एक किसान से मारपीट का मामला सामने आया है। किसान का आरोप है कि लाइन में लगने को कहने पर तीन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। घटना का वीडियो गुरुवार रात सामने आया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की है। हालांकि, थाना प्रभारी का कहना है कि मारपीट खाद खरीदने को लेकर नहीं हुई थी। लाइन में लगने को कहने पर विवाद कटरा थाना क्षेत्र के बाबूपुर बुजुर्ग गांव के रहने वाले दीपक सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुवार दोपहर खाद लेने कटरा सहकारी समिति पहुंचे थे। वहां भीड़ होने के कारण लाइन लगी थी और वह अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। दीपक के मुताबिक, इसी दौरान पिपरी खुर्द गांव के आरेंदर, रनवीर सिंह और कावेंदर सिंह वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों बिना लाइन में लगे पहले खाद लेने की कोशिश कर रहे थे। दीपक ने उन्हें अपनी बारी का इंतजार करने और लाइन में लगने को कहा। इस पर तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देने का आरोप शिकायत के मुताबिक, मारपीट में दीपक को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें आरोपियों से छुड़ाया। दीपक ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद तीनों जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घटना का वीडियो गुरुवार रात सामने आया। पुलिस ने दर्ज की FIR कटरा थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट खाद खरीदने को लेकर नहीं हुई थी। उनके मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मारपीट हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)