चित्रकूट में 30 किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं:बारिश से फसलों पर संकट, किसानों को कृषि विभाग की सलाह
चित्रकूट में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बारिश और ठंडी हवाओं का असर देखने को मिला। सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश और करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों को ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच कृषि विभाग ने किसानों को फसल सुरक्षित रखने की सलाह दी है। फसलों को नुकसान की आशंका जिले में आसमान में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है। अगले एक-दो दिन तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना जताई गई है। बारिश और तेज हवाओं से खेतों में खड़ी फसलों के साथ कटाई के बाद खुले में रखी उपज को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। कृषि विभाग ने किसानों से कटी और पकी फसल को सुरक्षित जगह पर रखने को कहा है। फिलहाल खेतों में सिंचाई नहीं करने की सलाह दी गई है। किसानों से बारिश के दौरान फसलों पर नजर रखने और अनाज को भीगने से बचाने के इंतजाम करने को भी कहा गया है। सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े बारिश और ठंडी हवाओं के बीच सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को जिला अस्पताल की OPD में करीब 1100 मरीज पहुंचे। इनमें सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉक्टरों ने लोगों को ठंडी हवाओं से बचने और गीले कपड़े तुरंत बदलने की सलाह दी है। सर्दी-जुकाम या बुखार के लक्षण बने रहने पर डॉक्टर से सलाह लेने को कहा गया है। बच्चों और बुजुर्गों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)