शाहजहांपुर में ओसीएफ रामलीला मेले में रावण दहन:वित्तमंत्री सुरेश खन्ना भी पहुंचे, सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा
शाहजहांपुर में बुधवार रात 11 बजे ओसीएफ रामलीला मैदान पर रावण दहन किया गया। इस दौरान वित्तमंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए काफी पुलिस बल तैनात था। मेले की व्यवस्था बनाने में कमेटी के सदस्य भी लगे रहे। मंचन सचिव देवेश दिक्षित ने बताया कि असत्य पर सत्य की जीत हुई है। उन्होंने अनुमान लगाया कि रावण दहन देखने करीब एक लाख लोग आए होंगे।
शाहजहांपुर में दशहरे पर दो बड़े मेले लगते हैं। एक खिरनीबाग रामलीला मैदान में, जहां मंगलवार रात रावण दहन हो चुका है। दूसरा ओसीएफ रामलीला मैदान का मेला काफी बड़ा होता है। बुधवार रात यहां मेघनाद और रावण के पुतले जलाए गए। रावण दहन से पहले पूजा-अर्चना भी की गई। इसके बाद फैक्ट्री स्टेट से कई रास्तों से होकर शोभायात्रा निकाली जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)