शामली में किशोरी लापता,युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप:परिजनों ने धर्मांतरण कराने की आशंका जताई; एसपी से कार्रवाई की मांग

Oct 30, 2026 - 18:26
0
शामली में किशोरी लापता,युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप:परिजनों ने धर्मांतरण कराने की आशंका जताई; एसपी से कार्रवाई की मांग
शामली के कांधला कस्बे से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में परिजनों ने एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने किशोरी का धर्मांतरण कराने की आशंका भी जताई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को स्वामी यशवीर महाराज ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किशोरी के परिजनों ने उनसे संपर्क किया था। परिजनों का आरोप है कि कांधला निवासी एक युवक उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है। उन्होंने आशंका जताई कि युवक किशोरी को किसी मदरसे में ले जाकर उसका धर्मांतरण कराना चाहता है। एक सप्ताह में बरामदगी नहीं हुई तो धरने की चेतावनी स्वामी यशवीर महाराज ने एसपी से मामले में हस्तक्षेप कर किशोरी को जल्द बरामद कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर किशोरी बरामद नहीं हुई तो हिंदू समाज के लोगों के साथ कांधला में आरोपी के घर के बाहर धरना दिया जाएगा। कांधला थाना प्रभारी बच्चों सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User