कानपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी:31 अक्टूबर को वंदे भारत स्लीपर का उद्घाटन, जानें लग्‍जरी सुव‍िधाएं और सुरक्षा फीचर

Oct 30, 2026 - 18:26
0
कानपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी:31 अक्टूबर को वंदे भारत स्लीपर का उद्घाटन, जानें लग्‍जरी सुव‍िधाएं और सुरक्षा फीचर
कानपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच उत्तर प्रदेश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन 31 अक्टूबर को किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संयुक्त रूप से बनारस रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उद्घाटन के दिन ट्रेन को स्पेशल के रूप में चलाया जाएगा। यह कानपुर सेंट्रल पर भी रुकेगी। हालांकि, नियमित संचालन शुरू होने के बाद ही यात्री निर्धारित शेड्यूल के अनुसार इस ट्रेन से सफर कर सकेंगे। उद्घाटन स्पेशल रात 8:05 बजे पहुंचेगी कानपुर उद्घाटन के लिए ट्रेन संख्या 02527 बनारस स्टेशन से शाम 4:15 बजे रवाना होगी। यह शाम 6 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद 6:05 बजे आगे बढ़ेगी। इसके बाद रात 8:05 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद रात 8:10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। अलीगढ़ रात 11:20 बजे पहुंचकर 11:22 बजे रवाना होकर गाजियाबाद 01:10 बजे पहुंचेगी और 01:15 प्रस्थान करेगी। इसके बाद ट्रेन रात 2 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। रेलवे के मुताबिक, उद्घाटन यात्रा के लिए एक ही ट्रेन रेक का इस्तेमाल किया जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि उद्घाटन स्पेशल की टाइमिंग नियमित सेवा की समय-सारिणी से अलग है। नियमित संचालन में रात 8:50 बजे वाराणसी से चलेगी रेलवे बोर्ड से मंजूर शेड्यूल के मुताबिक, नियमित संचालन शुरू होने पर ट्रेन संख्या 27421 वाराणसी से रात 8:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 27422 नई दिल्ली से रात 9:40 बजे चलेगी और अगली सुबह 6:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिन चलेगी। इस तरह नियमित सेवा शुरू होने के बाद कानपुर के यात्रियों को वाराणसी और दिल्ली के बीच रात में सफर करने का एक नया विकल्प मिलेगा। नियमित सेवा की शुरुआत की तारीख और टिकट बुकिंग से जुड़ी जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा। 16 कोच, 823 यात्रियों के सफर की व्यवस्था वंदे भारत स्लीपर में कुल 16 कोच होंगे। इनमें 823 यात्रियों के लिए स्लीपर बर्थ की व्यवस्था होगी। ट्रेन में एक फर्स्ट एसी, चार एसी 2-टियर और 11 एसी 3-टियर कोच होंगे। सभी कोच वातानुकूलित होंगे। इससे यात्री अपनी जरूरत और बजट के अनुसार एसी श्रेणी का चयन कर सकेंगे। हर बर्थ पर चार्जिंग पोर्ट और रीडिंग लाइट लंबी दूरी के सफर को आरामदायक बनाने के लिए ट्रेन में यात्रियों को कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। हर बर्थ पर मोबाइल चार्ज करने के लिए पावर सॉकेट और USB Type-A व Type-C पोर्ट दिए जाएंगे। इसके साथ रीडिंग लाइट और बोतल रखने की जगह भी होगी। ट्रेन में एलईडी लाइटिंग, बड़ी खिड़कियां, सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह और ऑनबोर्ड वाई-फाई की सुविधा भी दी जाएगी। फर्स्ट एसी में गर्म पानी से शॉवर की सुविधा ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में गर्म पानी वाले शॉवर की सुविधा होगी। इसके अलावा दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष बर्थ, सुगम गलियारे और अनुकूल शौचालय की व्यवस्था की गई है। ट्रेन में बायो-टॉयलेट, सामान रखने के लिए सुरक्षित रैक, ऑटोमैटिक दरवाजे और आपातकालीन संचार प्रणाली भी होगी। पूरे कोच में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। रेलवे का उद्देश्य लंबी दूरी की यात्रा को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और आरामदायक बनाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User