कानपुर में भाई से झगड़कर किशोरी ने जहर पीया, मौत:परिवार वाले बोले- मोबाइल पर गेम खेलने के लिए विवाद हुआ था

Oct 30, 2026 - 19:16
0
कानपुर में भाई से झगड़कर किशोरी ने जहर पीया, मौत:परिवार वाले बोले- मोबाइल पर गेम खेलने के लिए विवाद हुआ था
कानपुर के सजेती में मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर छोटे भाई से हुए विवाद के बाद 17 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे घाटमपुर सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। वहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोन लेने को लेकर हुआ था विवाद सजेती थाना क्षेत्र के टिकवापुर गांव निवासी शिवबालक किसान हैं। परिवार में पत्नी माधुरी, बेटी अनामिका (17) और बेटा अनुराग हैं। शिवबालक ने बताया कि देर रात अनुराग मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी दौरान अनामिका उससे फोन लेने लगी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। पिता के मुताबिक, झगड़े के बाद अनामिका दूसरे कमरे में चली गई। वहां उसने कीटनाशक दवा पी ली। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे तत्काल उसे घाटमपुर सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। पुलिस बोली- शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अभी तक किसी के खिलाफ आरोप नहीं लगाया है। शिकायत मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User