शिवपाल बोले- 2027 का चुनाव करो या मरो की लड़ाई:सपा में अनुशासहीनता बर्दाश्त नहीं, कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने की अपील

Nov 08, 2026 - 20:59
0
शिवपाल बोले- 2027 का चुनाव करो या मरो की लड़ाई:सपा में अनुशासहीनता बर्दाश्त नहीं, कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने की अपील
इटावा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव 2027 का चुनाव समाजवादी पार्टी के लिए करो या मरो की लड़ाई है। जिस तरह आजादी की लड़ाई लड़ी गई थी, उसी तरह सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ चुनाव में जुटना होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर सक्रिय रहना होगा। किसी दूसरे के भरोसे रहने के बजाय खुद चुनाव की तैयारी करनी होगी। रविवार को दीपावली की शुभकामनाएं देने के लिए 4 बजे सैफई स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की नसीहत दी। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने को कहा। आजादी की लड़ाई की तरह जुटने की अपील शिवपाल ने कहा कि अभी भी कुछ मतदाता पार्टी से नहीं जुड़ पाए हैं। 12 तारीख से नए मतदाताओं को जोड़ने का काम शुरू करना है। यदि नए वोटर नहीं जुड़े तो चुनावी लड़ाई अधूरी रह जाएगी। उन्होंने इसे बेईमानों से लड़ाई बताते हुए हर स्तर पर तैयारी करने की अपील की। धमकी देने वाले कार्यकर्ता को पार्टी से निकालने के निर्देश शिवपाल ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता किसी को धमकी न दे और न ही इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करे कि चुनाव हो जाने दो, फिर देख लेंगे। सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश देना चाहिए कि यदि कोई कार्यकर्ता इस तरह की धमकी देता है तो उसे तत्काल पार्टी से बाहर कर दिया जाए। उन्होंने आशंका जताई कि भाजपा के लोग समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए उसके कार्यकर्ताओं के नाम का इस्तेमाल कर ऐसा षड्यंत्र कर सकते हैं। इसलिए सभी को सतर्क रहना होगा। पार्टी का कोई भी व्यक्ति इस तरह की भाषा का इस्तेमाल न करे। व्यापारी-किसानों समेत सभी वर्गों को साथ जोड़ने पर जोर उन्होंने ने कहा कि मौजूदा सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान है। व्यापारी और किसान समेत सभी वर्गों को साथ लेकर चलना होगा। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं समझनी चाहिए और संगठन को मजबूत करते हुए चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। ------------------------------ अखिलेश यादव बोले- यूपी को भेष बदलकर लूटा जा रहा:2027 में सरकार बनने पर नए स्कूल खोलेंगे, बच्चों को लैपटॉप देंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिवाली पर इटावा के केदारेश्वर मंदिर में भगवान महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई और नेता भी मौजूद रहे। इसके बाद अखिलेश ने कहा कि जिस तरह रावण साधु का भेष बदलकर आया था। उसी तरह यूपी में भी कुछ लोग भेष बदलकर 10 साल से बैठे हैं। प्रदेश को भेष बदलकर लूटा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User