तिलक वर्मा बोले- नंबर-5 पर बैटिंग अप्रोच बदली:पहली बॉल से बाउंड्री तलाशता हूं, न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप करना चाहते हैं
भारत के उपकप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि नंबर-3 से नंबर-5 पर आने से उनकी सोच में थोड़ा बदलाव आया है। अब वे पहले पारी संभालने के बजाय शुरुआत से ही बाउंड्री तलाशते हैं। तिलक वर्मा ने गुरुवार को कहा, ‘मेरे पास पावर गेम पहले से था। मैंने नंबर-3 पर भी रन बनाए हैं। अब नंबर-5 या 6 पर बल्लेबाजी करते हुए, अगर पहली गेंद हिट करने लायक हो, तो मैं उसी पर बाउंड्री लगाने की सोचता हूं।’ भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। चौथे टी20 से पहले तिलक ने कहा कि टीम अब सीरीज 5-0 से जीतना चाहती है। तिलक ने चेज मास्टर की छवि बनाई तिलक पिछले 12 महीनों में रन चेज के मास्टर के तौर पर पहचान बना चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में भी उन्होंने नीतीश रेड्डी के साथ मिलकर मुश्किल लक्ष्य का सफल पीछा किया था। इस पर उन्होंने ने कहा, ‘मैच को गहराई तक ले जाने पर ध्यान देता हूं। मैं शुरुआत में थोड़ा ज्यादा समय लेता हूं। पहले सिंगल और डबल लेकर गैप तलाशता हूं, ताकि चौके या दो रन मिल सकें।’ गेंदबाजों पर दबाव ज्यादा होता है: तिलक वर्मा तिलक ने कहा, ‘डेथ ओवरों में बैटर्स के तौर पर गेंदबाज मुझसे कहीं ज्यादा दबाव में होता है। गेंदबाज ज्यादा दबाव में है, इसलिए उससे रन लीक होना तय है।’ हगली ओवल में नीतीश रेड्डी के साथ मैच जिताने वाली साझेदारी पर तिलक ने कहा, ‘मैंने नीतीश से कहा था कि अगर हम यहां से मैच जीत गए, तो बहुत मजा आएगा।’ उन्होंने कहा, ‘बस क्रीज पर बने रहो, मैच को आखिरी तक ले जाओ और देखते हैं आगे क्या होता है।’ भारत का लक्ष्य क्लीन स्वीप भारत सीरीज अपने नाम कर चुका है। इसके बावजूद तिलक ने कहा कि टीम 5-0 से जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा, 'हम इसे क्लीन स्वीप हासिल करने का शानदार मौका मान रहे हैं। हमारा अगला लक्ष्य आगामी मैच जीतना है।' ------------------------------------------
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)