पाकिस्तान में 79 साल में कैसे घट गई हिंदुओं की आबादी? 14.6% से सिर्फ 1.7% रह गई!
आईएनसाइट यूके की रिपोर्ट में पाकिस्तान में हिंदुओं की घटती आबादी और धार्मिक अल्पसंख्यकों के सामने मौजूद चुनौतियों का मुद्दा ब्रिटिश संसद में उठाया गया है।
दि राइजिंग न्यूज़ | पाकिस्तान | 30 अक्टूबर 2026
1941 की जनगणना के अनुसार, आज के पाकिस्तान वाले क्षेत्र में हिंदुओं की आबादी 14.6 प्रतिशत थी, जो अब पाकिस्तान की कुल आबादी में करीब 1.7 प्रतिशत रह गई है। ब्रिटेन स्थित संगठन आईएनसाइट यूके ने ब्रिटिश संसद में पेश अपनी रिपोर्ट में इस गिरावट के पीछे विभाजन की हिंसा, जबरन धर्मांतरण, संपत्ति पर कब्जे और धार्मिक भेदभाव को प्रमुख कारण बताया है। रिपोर्ट में हिंदू महिलाओं और लड़कियों के अपहरण तथा जबरन धर्म परिवर्तन के मामलों पर भी चिंता जताई गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के संविधान के तहत राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का पद केवल मुस्लिम नागरिक ही संभाल सकते हैं। इसके अलावा, इस्लामाबाद में हिंदू समुदाय के लिए कोई चालू मंदिर नहीं होने का मुद्दा भी उठाया गया है। रिपोर्ट में ब्रिटेन सरकार से पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, धार्मिक स्थलों की रक्षा करने और जबरन धर्मांतरण के पीड़ितों को सहायता देने की मांग की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)