श्यामनाथ कुंड 75 हजार से ज्यादा दीपों से जगमगाया:सीतापुर में दीपोत्सव के दौरान लेजर शो बना आकर्षण का केंद्र

Nov 08, 2026 - 07:21
0
श्यामनाथ कुंड 75 हजार से ज्यादा दीपों से जगमगाया:सीतापुर में दीपोत्सव के दौरान लेजर शो बना आकर्षण का केंद्र
सीतापुर में दीपावली के पावन पर्व से पूर्व शनिवार की रात करीब 10 बजे शहर के प्राचीन बाबा श्यामनाथ मंदिर में नगर पालिका परिषद की ओर से भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर और तीर्थ कुंड को 75 हजार से अधिक दीपों से सजाया गया। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा। अद्भुत और अलौकिक दृश्य को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। चारों ओर दीपों की छटा के बीच जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। वहीं, आकर्षक लेजर शो ने आसमान में मनमोहक छटा बिखेरकर कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा, नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु और कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि रेखा वर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। देखें 4 तस्वीरें… इस मौके पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। दीपोत्सव हमारी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम है। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने कहा कि भगवान श्रीराम ने अधर्म का नाश कर धर्म की पुनर्स्थापना की थी। यह आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और सहयोग के दीप जलाने का संदेश देता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए और दीपदान कर उत्सव का हिस्सा बने।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User