दीपावली से पहले आधी रात तक बाजार में खरीदारी हुई:240 शॉट पटाखा 8,700 रुपए का, शुगर फ्री अंजीर बाइट्स 1,400 रुपए किलो
दीपावली से एक दिन पहले आधी रात तक बाजार में लोगों ने खरीदारी की। लोगों ने मिठाई, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, मोमबत्ती, दीये, पटाखे, कपड़े और पूजा का सामान खरीदा। आकर्षक झालरों और इलेक्ट्रिक दीयों की भी बिक्री हुई। रंग-बिरंगी और खुशबू वाली मोमबत्तियां लोगों की पसंद रहीं। रोज फ्लॉवर, चमेली, चॉकलेट और लेमन खुशबू वाली मोमबत्तियां बाजार में बिकीं। मिट्टी के दीये और कलश भी खरीदे गए। लोगों ने गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियों के साथ रोली, चुनरी, आसनी, माला और पूजा का अन्य सामान खरीदा। घर सजाने के लिए ‘शुभ दीपावली’, ‘शुभ-लाभ’, ‘वेलकम’ और ‘स्वागत’ लिखे स्टीकर और रंगोली के सांचे भी बिके। नगर के सीमांत और ग्रामीण इलाकों के बाजारों में भी लोगों ने पटाखे खरीदे। देखें 3 तस्वीरें
240 शॉट पटाखे की कीमत 8,700 रुपए थी। बाजार में मोर पटाखा भी नया आया है, जिसकी कीमत 700 रुपए है। दुकानदार ने बताया कि यह 10 से 12 फीट ऊपर जाकर मोरपंख का आकार लेता है। मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही। न्यू विशाल मिष्ठान भंडार के मैनेजर ललित शर्मा ने बताया कि दुकान पर काजू, मावा, पापड़ी, लड्डू और घी मिक्स समेत कई तरह की मिठाइयां हैं। यहां शुगर फ्री मिठाइयां भी मिलती हैं। उन्होंने बताया कि शुगर फ्री अंजीर बाइट्स की कीमत 1,400 रुपए किलो है। ग्राहक स्नेहिल शेखर ने कहा कि वे पूरे देश में घूमते रहते हैं। बलिया आने पर मिठाई के लिए विशाल मिष्ठान भंडार का लड्डू और मिठाइयां लेते हैं। उन्होंने कहा कि वे बाहर जाते समय भी यहां की मिठाई साथ ले जाते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)