बाइक अनियंत्रित होने से युवक सड़क पर गिरा:महराजगंज में सुग्रीव यादव घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी

Nov 08, 2026 - 18:30
0
बाइक अनियंत्रित होने से युवक सड़क पर गिरा:महराजगंज में सुग्रीव यादव घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
महराजगंज के गजरहां चौराहा निवासी सुग्रीव यादव बाइक से गिरकर घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुग्रीव, सुरेंद्र यादव के बेटे हैं। वह घर से जरूरी सामान लेने मुडेरा चौराहा गए थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े। उनके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन वहां पहुंचे और सुग्रीव को जिला अस्पताल महराजगंज ले गए। डॉक्टर मोहम्मद शाहिद अंसारी के नेतृत्व में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User