स्काउट्स-गाइड्स की चार दिवसीय जिला रैली पूरी:300 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा; देशभक्ति गीत, लोकनृत्य और मेहंदी-रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं
प्रयागराज मंडल की ओर से डीएसए ग्राउंड में आयोजित स्काउट्स एवं गाइड्स की 8वीं जिला रैली सोमवार, 16 नवंबर को पूरी हुई। चार दिवसीय रैली में मंडल के अलग-अलग स्टेशनों और इकाइयों से आए करीब 300 स्काउट्स एवं गाइड्स ने हिस्सा लिया। अंतिम दिन प्रतिभागियों ने डांस, देशभक्ति गीत, समूह नृत्य और लोकगीत पेश किए। कार्यक्रम के जरिए बच्चों ने भारतीय संस्कृति की विविधता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इससे पहले, 15 नवंबर को महिला कल्याण समिति ने मेहंदी, ड्राइंग, रंगोली और क्राफ्ट प्रतियोगिताएं कराईं। प्रतिभागियों ने इनमें अपनी कला और रचनात्मकता दिखाई। कार्यक्रम में महिला कल्याण समिति की उपाध्यक्ष प्रज्ञा दीपक, सचिव प्रिया मिश्रा और उप सचिव आकांक्षा राणा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 13 नवंबर को शुरू हुई रैली का उद्घाटन अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) एवं जिला मुख्य आयुक्त स्काउट्स एवं गाइड्स दीपक कुमार ने किया था। रैली का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और टीम भावना विकसित करना है। चार दिन की रैली में प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए बच्चों को सामाजिक जिम्मेदारी, राष्ट्रप्रेम और आपसी सहयोग का संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)