UPPSC: राजकीय मेडिकल कॉलेजों में सहायक आचार्य भर्ती परिणाम जारी:ईएनटी के 24 पदों पर हुआ चयन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में सहायक आचार्य (ईएनटी) के 24 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम मंगलवार को जारी किया। आयोग के उपसचिव अनुपम मिश्रा ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन संख्या डी-1/ई-1/2026 के तहत इन पदों के लिए साक्षात्कार 29 और 30 अक्टूबर तथा 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को हुए थे।
कुल 24 पदों में अनारक्षित श्रेणी के 13, अनुसूचित जाति के 4, अन्य पिछड़ा वर्ग के 5 और ईडब्ल्यूएस के 2 पद थे। महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण के तहत 4 पद शामिल थे।
साक्षात्कार के बाद सलोनी सिंह, सौम्यता नीरज, शैलजा सिंह, सिल्की, कृति सिंह, ईशान दीक्षित, उत्कर्ष गुप्ता, रोहिणी यादव, शाजिला, विवेक मिश्रा, वैभव श्रीवास्तव, ऋचा गर्ग, प्रतीक कुमार शर्मा, यवन भारद्वाज, प्रियांक अग्रवाल, विनोद कुमार पटेल, तरुण कुमार, रूचिका, सुनील कुमार, राहुल यादव, राकेश प्रसाद पटेल, नितिन कुमार, दीप कुमार और देवेन्द्र कुमार को सफल घोषित किया गया है।
आयोग ने बताया कि औपबंधिक रूप से चयनित अभ्यर्थियों का चयन जरूरी दस्तावेज जमा करने के बाद ही मान्य होगा। दस्तावेजों की जांच पूरी होने तक उनका चयन औपबंधिक रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)