प्रयागराज में मतदाता सूची के लिए कंट्रोल रूम शुरू:नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन की जानकारी फोन पर मिलेगी

Nov 16, 2026 - 19:53
0
प्रयागराज में मतदाता सूची के लिए कंट्रोल रूम शुरू:नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन की जानकारी फोन पर मिलेगी
प्रयागराज में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने या किसी प्रविष्टि में संशोधन कराने के लिए अब मतदाताओं को निर्वाचन कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय ने कंट्रोल रूम शुरू किया है। यहां फोन के जरिए मतदाता सूची और पहचान पत्र से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के साथ अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को संगम सभागार के ऊपरी तल पर बनाए गए कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया। उन्होंने यहां तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिया कि मतदाताओं के फोन पर मिलने वाली प्रत्येक जानकारी और शिकायत को रजिस्टर में दर्ज किया जाए। शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ उनकी प्रगति पर भी ध्यान दिया जाए। कंट्रोल रूम के जरिए मतदाता फार्म-6, 7 और 8 से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, नाम हटवाने, किसी प्रविष्टि में संशोधन कराने और मतदाता फोटो पहचान पत्र से जुड़ी समस्याओं के संबंध में भी संपर्क कर सकेंगे। इसके लिए 0532-2990379, 0532-2990378 और 0532-2990369 नंबर जारी किए गए हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1950 पर भी शिकायत और जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User