LU में 4 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप फंसी:13 हजार से ज्यादा ने किया ऑनलाइन आवेदन, 8,444 ही जमा कर पाए हार्डकॉपी

Nov 17, 2026 - 23:12
0
LU में 4 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप फंसी:13 हजार से ज्यादा ने किया ऑनलाइन आवेदन, 8,444 ही जमा कर पाए हार्डकॉपी
लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) में स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले हजारों स्टूडेंट्स की मुश्किल बढ़ गई है। इस योजना में 13 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन आवेदन किया, लेकिन 4,682 ने हार्डकॉपी जमा नहीं की। अब इन स्टूडेंट्स के आवेदन का सत्यापन अटक सकता है। समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो स्कॉलरशिप भी फंस सकती है। दरअसल, ऑनलाइन आवेदन के बाद उसकी हार्डकॉपी विश्वविद्यालय में जमा करना जरूरी है। इसके बाद ही आवेदन का सत्यापन और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी होती है। विश्वविद्यालय में अब तक 8,444 स्टूडेंट्स ने ही हार्डकॉपी जमा की है। बाकी विद्यार्थियों के आवेदन अधूरे हैं। पोर्टल बंद होने से छूट गए कई स्टूडेंट्स समाज कल्याण विभाग ने मंगलवार रात 12 बजे तक आवेदन के लिए पोर्टल खोला था। इसके बावजूद कई स्टूडेंट्स आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंतिम तिथि बढ़ाने और पोर्टल दोबारा खोलने की मांग की है। हालांकि, विभाग की ओर से अभी कोई नया निर्देश नहीं आया है। LU के एडीएसडब्ल्यू आनंद पांडेय ने बताया कि आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाने के लिए समाज कल्याण विभाग को पत्र भेजा गया है। उम्मीद है कि स्टूडेंट्स को राहत देने के लिए विभाग अतिरिक्त समय देगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User