आगरा में कल 12वीं तक के सभी स्कूलों में रहेंगे:Mlc चुनाव के चलते लिया गया फैसला

Oct 22, 2026 - 22:41
0
आगरा में कल 12वीं तक के सभी स्कूलों में रहेंगे:Mlc चुनाव के चलते लिया गया फैसला
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 हेतु मतदान प्रक्रिया को देखते हुए आगरा जिले के विद्यालयों में छुट्टी की घोषणा की गई है। जिलाधिकारी आगरा के निर्देशानुसार 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को जिले के सभी स्कूलों में विशेष अवकाश रहेगा। ​कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आगरा की ओर से जारी विज्ञप्ति (पत्रांक: 1454-61 /2026-27, दिनांक: 22/10/2026) के अनुसार, मतदान की तिथियों के चलते 23 अक्टूबर को कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। ​इस आदेश के तहत जनपद आगरा के समस्त परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) तथा अन्य बोर्डों द्वारा संचालित सभी स्कूलों को शामिल किया गया है। ​जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (डा० राकेश सिंह) एवं जिला विद्यालय निरीक्षक, आगरा द्वारा इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सभी प्रधानाध्यापकों, प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User