गाजियाबाद में कल सभी स्कूल कॉलेज बंद:सुबह 8 बजे ये वोटिंग, MLC चुनाव को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत, रात में बैठक
गाजियाबाद में कल 23 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूल कॉलेज पूरी तरह से बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने इसका आदेश जारी किया है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के चलते यह फैसला लियाहै। जहां नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूलों में अवकाश रहेगा। वहीं सभी डिग्री कॉलेज और विश्वविद्यालय में भी अवकाश रहेगा। वहीं जिले में सभी मॉडल शॉप और शराब की दुकानें भी पूरी तरह से बंद रहेंगी। आचार संहिता का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। चुनाव को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा रहेगी। डीएम रविंद्र मांदड़ ने बताया कि गाजियाबाद में सुबह 8 बजे से वोटिंग होगी और शाम 4 बजे तक चलेगी। जिले में 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। गुरुवार को सभी केंद्रों पर पोलिंग पार्टी पहुंच गईं। करीब 400 पुलिसकर्मी की मतदान केंद्रों पर ड्यूटी लगाई गई है। भाजपा ने रात में की बैठक विधान परिषद की शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों पर होने वाले मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। पार्टी ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हुए बूथ प्रबंधन मजबूत किया और रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का निर्देश दिया। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने चौधरी मोड़ स्थित शिक्षक चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों और पोलिंग सेंटर प्रभारियों के साथ बैठक कर मतदान से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया। बैठक में सभी मंडलों के अध्यक्ष, पोलिंग सेंटर प्रमुख, बूथ अध्यक्षों के साथ प्रमुख विद्यालयों के शिक्षक एवं प्रबंधन से जुड़े लोग भी मौजूद रहे। अलग अलग स्थानों पर बैठक स्नातक निर्वाचन के मद्देनजर आरकेजीआईटी कॉलेज स्थित चुनाव कार्यालय पर भी बैठक आयोजित की गई। इसमें स्नातक श्रेणी के कार्यकर्ताओं के साथ मतदान की तैयारियों पर चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति के अनुरूप समन्वय बनाकर कार्य करने और अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक कटारिया, प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी राम प्रताप चौहान, शिक्षक एवं स्नातक चुनाव प्रभारी बसंत त्यागी, अशोक मोंगा, राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, नीरज शर्मा सहित पार्टी के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)