सोनभद्र में संविदाकर्मी फंदे से लटका मिला:ड्यूटी पर पहुंचे दूसरे कर्मचारी ने देखी लाश तो बुलाई पुलिस

Nov 09, 2026 - 13:21
0
सोनभद्र में संविदाकर्मी फंदे से लटका मिला:ड्यूटी पर पहुंचे दूसरे कर्मचारी ने देखी लाश तो बुलाई पुलिस
अनपरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर-13 स्थित पहाड़ी शिव मंदिर और विश्वकर्मा मंदिर के पास एलएंडटी कंपनी के पंप हाउस में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां कार्यरत 22 वर्षीय संविदा कर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों और कर्मचारियों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान पिपरी सोनवानी गांव निवासी इबरार खान (22) पुत्र मोहम्मद पप्पू खान उर्फ साहब खान के रूप में हुई है। वह एलएंडटी कंपनी के वाटर एंड मेंटेनेंस टोटल सॉल्यूशन में संविदा पर पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। बताया गया कि रविवार देर रात दूसरी पाली में ड्यूटी करने पहुंचे एक अन्य कर्मचारी ने पंप हाउस के अंदर इबरार का शव फंदे से लटका देखा। यह देखकर कर्मचारी घबरा गया और तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को रेनुसागर स्थित मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल घटना को लेकर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User