दीपावली मिलन समारोह:लक्ष्मी-गणेश की पूजा के बाद पत्रकारों को दीं दीपावली की शुभकामनाएं
मुजफ्फरनगर में दीपावली का पर्व व्यापारी नेता अनुज गर्ग ने परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर उनके घर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। दीपों की रोशनी से घर में उत्सवी माहौल नजर आया। परिवार के सदस्यों ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। दीपावली के अवसर पर अनुज गर्ग ने पत्रकारों के लिए दीपावली मिलन समारोह भी आयोजित किया। इसमें शामिल पत्रकारों का आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं। इस दौरान आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। अनुज गर्ग ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी रिश्तों को मजबूत करने, प्रेम बांटने और समाज में सकारात्मकता फैलाने का अवसर भी है। पत्रकारों ने भी उन्हें और उनके परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)