मुंडेरा के अपार्टमेंट के 11वें फ्लोर पर आग लगी:निवासियों ने बिल्डर पर लगाए आरोप, कहा- फायर सेफ्टी सिस्टम पहले भी फेल हुआ

Nov 09, 2026 - 13:04
0
मुंडेरा के अपार्टमेंट के 11वें फ्लोर पर आग लगी:निवासियों ने बिल्डर पर लगाए आरोप, कहा- फायर सेफ्टी सिस्टम पहले भी फेल हुआ
प्रयागराज के मुंडेरा स्थित पारस-ग्रीन अपार्टमेंट के 11वें फ्लोर पर देर रात आग लग गई। जिसके बाद सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। इसके बाद निवासियों ने बिल्डर और अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। निवासियों का आरोप है कि अपार्टमेंट में आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। उनका कहना है कि सुरक्षा मानक सिर्फ कागजों तक सीमित रहे तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। घटना के बाद निवासियों ने आपस में साझा किए संदेशों में बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अग्निशमन उपकरणों, फायर अलार्म, पानी की उपलब्धता और आपातकालीन निकासी के इंतजामों की जांच कराने की मांग की। निवासियों का आरोप है कि अपार्टमेंट का फायर सेफ्टी सिस्टम पहले भी फेल हो चुका है। उनका यह भी दावा है कि आग लगने के दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी अपार्टमेंट तक आसानी से नहीं पहुंच पा रही थी। लोगों ने बिल्डर पर मुनाफे के लिए सुरक्षा से समझौता करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बिल्डर की जिम्मेदारी अपार्टमेंट बेचने के बाद भी बनी रहती है और सुरक्षा इंतजामों का नियमित रखरखाव होना चाहिए। निवासियों ने प्रशासन और अग्निशमन विभाग से पूरे अपार्टमेंट की फायर सेफ्टी व्यवस्था और उपकरणों की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User