सपा ने मनाई संत नामदेव और महर्षि वाल्मीकि की जयंती:गोरखपुर में जिलाध्यक्ष ने सबको समता और भाईचारे का संकल्प दिलाया
गोरखपुर के समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित जिला कार्यालय पर संत शिरोमणि नामदेव और महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने की। इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई। संत शिरोमणि नामदेव का जीवन दलितों, पिछड़ों और शोषितों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने देशभर में भ्रमण कर समाज में सामाजिक चेतना जगाने का काम किया। उनके विचारों ने लोगों को समता, समानता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संतों और महापुरुषों के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में भेदभाव दूर करने और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने की दिशा में प्रयास किए जा सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी और निवर्तमान जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया। इस दौरान निवर्तमान महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य, रामजतन यादव, देवेंद्र भूषण निषाद, शशिकांत दुबे, राघवेंद्र तिवारी, राजू, भृगुनाथ निषाद, इमरान खान, एजाज अंसारी, सच्चिदानंद यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव, अछैवर रंजन, मनोज कुमार, अश्विनी कुमार, सतीश यादव, बृजकिशोर निषाद और सर्वेश यादव समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)