महाराजगंज में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती:महापुरुषों के विचारों पर चलने का लिया संकल्प, सद्भाव का संदेश दिया
महाराजगंज में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को महर्षि वाल्मीकि और संत शिरोमणि नामदेव की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। सपा कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर फूल चढ़ाकर उनके जीवन और समाज के प्रति योगदान को याद किया। इस अवसर पर सदर विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी निर्मेश मंगल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपने विचारों से समाज को सत्य और आदर्श जीवन का संदेश दिया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सद्भाव और भाईचारा मजबूत करना चाहिए। बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल ने कहा कि महापुरुषों के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। जिला उपाध्यक्ष प्रणय गौतम ने उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। युवाओं से शिक्षा के माध्यम से समाज में बदलाव लाने का आह्वान भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यासागर यादव, विजय जायसवाल, राजेश निषाद, आदित्य यादव, राहुल पाण्डेय समेत कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)