वोट बचाओ-देश बचाओ रैली की तैयारी:औरैया में हुई बैठक, 500 से ज्यादा कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे

Oct 26, 2026 - 13:52
0
वोट बचाओ-देश बचाओ रैली की तैयारी:औरैया में हुई बैठक, 500 से ज्यादा कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे
औरैया में कांग्रेस की 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली की तैयारियों को लेकर एक बैठक हुई। यह बैठक सांई धर्मशाला हॉल में हुई, जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक विजय मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वोट चोरी करके प्रदेशों में सरकारें बनाई हैं, जिसे राहुल गांधी ने सबूतों के साथ जनता के सामने रखा है। कांग्रेस पार्टी चुनाव में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए आंदोलन कर रही है। यह रैली 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी, जिसमें पूरे देश से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पहुंचना है। बैठक में श्रीधर मखलू पांडे, जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे, शिवनाथ सिंह सेंगर समेत कई नेताओं ने भी बात रखी। जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे ने बताया कि जिले से 500 से ज्यादा कांग्रेसी विभिन्न साधनों से दिल्ली पहुंचेंगे। बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता प्रवीण गुप्त ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User