नानपारा में सरकारी जमीन पर बन रही अवैध दुकानें:नगर पालिका ने बुलडोजर चलाकर गिराया, नोटिस के बाद भी नहीं रुके थे निर्माण

Oct 26, 2026 - 13:36
0
नानपारा में सरकारी जमीन पर बन रही अवैध दुकानें:नगर पालिका ने बुलडोजर चलाकर गिराया, नोटिस के बाद भी नहीं रुके थे निर्माण
बहराइच के नानपारा इलाके में नगर पालिका प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बन रही अवैध दुकानों को बुलडोजर से गिरा दिया। यह कार्रवाई मोहल्ला किला स्थित राहत जनता इंटर कॉलेज के पास की गई। नगर पालिका के मुताबिक इन निर्माणों के लिए नोटिस जारी किया गया था। इसमें बताया गया था कि बिना नक्शा पास कराए दुकानें बनाई जा रही हैं, जो नगर पालिका अधिनियम-1916 की धारा 185 का उल्लंघन है। नोटिस में निर्माण तुरंत रोकने और तीन दिन के भीतर जमीन के मालिकाना हक से जुड़े सबूत नगर पालिका ऑफिस में जमा करने को कहा गया था। जरूरी दस्तावेज जमा न होने पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की। नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन दुकानों को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन ने साफ किया कि बिना स्वीकृत नक्शे के हो रहे निर्माणों के खिलाफ नियमों के हिसाब से कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User