नोएडा एमिटी कॉलेज के पास अग्निकांड:मृतक सहिल के पिता ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, शिकायत पर पुलिस ने किया मुकदमा
सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के एमिटी कॉलेज के पास हुए अग्निकांड में 24 साल के साहिल शर्मा की मौत के मामले में उसके पिता ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कैफे में निर्माण, फिनिशिंग और बिजली फिटिंग का काम कराने के दौरान अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किए जाने की आशंका जताई है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने कैफे संचालक, ठेकेदार और अन्य जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। मामले में 25 अक्टूबर को शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक 24 अक्टूबर की दोपहर रायपुर गांव में एक कैफे के फूड स्टॉल पर मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की चार अन्य अस्थायी दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग और धुएं के बीच साहिल गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
निर्माण और बिजली फिटिंग के काम में लगा था साहिल
मृतक के पिता दिलीप चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साहिल कैफे में निर्माण, फिनिशिंग और बिजली फिटिंग से जुड़ा काम कर रहा था। आरोप है कि काम के दौरान जरूरी सुरक्षा इंतजामों और अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया। पिता ने आशंका जताई कि सुरक्षा में लापरवाही हादसे की वजह हो सकती है।
जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच की मांग
दिलीप चंद ने शिकायत में कैफे संचालक, ठेकेदार और काम के लिए जिम्मेदार अन्य लोगों की भूमिका की जांच करने की मांग की है। उन्होंने दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आग लगने के वास्तविक कारण और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका जांच के बाद स्पष्ट होगी। छह सिलेंडर फटे थे
आग के दौरान छह छोटे सिलेंडर फटे थे। इस दौरान चार से पांच दुकानों में आग लगी थी। मौके पर दमकल की छह गाड़ियों को भेजा गया था। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 30 मिनट में आग पर काबू पाया गया था। इस दौरान एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया था। जिसमें साहिल शर्मा अचैत अवस्था में पुलिस को मिला था। जिसके डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)