इटावा पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य:बोले- जनता भाजपा को जिताकर इसका जवाब देगी, मैनपुरी रवाना होने से पहले साधा निशाना
इटावा में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चार्टर्ड प्लेन से सैफई हवाई पट्टी पहुंचे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, सदर विधायक सरिता भदौरिया समेत पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद डिप्टी सीएम सड़क मार्ग से मैनपुरी के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पहले उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और दानिश अंसारी की टिप्पणी से जुड़े सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मानसिक संतुलन खो चुकी है। प्रधानमंत्री के स्वर्गीय पिता के लिए जिस तरह के अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया और जिस तरह आपा खोया गया, वह एक बुजुर्ग नेता को शोभा नहीं देता। प्रधानमंत्री के खिलाफ राहुल गांधी भी लगातार अनाप-शनाप बोलते रहते हैं। कांग्रेस जनता की अदालत में सफल नहीं हो पा रही डिप्टी सीएम ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे की वाणी पर संयम नहीं रह गया है। भारतीय जनता पार्टी इस तरह की टिप्पणियों की निंदा करती है और कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की अदालत में सफल नहीं हो पा रही है, इसलिए गाली-गलौज की भाषा का इस्तेमाल कर रही है। भाजपा के लोग गाली का जवाब गाली से नहीं देंगे। जनता कांग्रेस को मिटाकर और भाजपा को जिताकर इसका जवाब देगी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान से जुड़े सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कभी आजम खान के पास जाएगी तो कभी मौलाना बुखारी के पास जाएगी। भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। असदुद्दीन ओवैसी को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव और ओवैसी दोनों भाजपा के विरोधी हैं। बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस भी भाजपा का विरोध करती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर इन सभी विरोधियों को चुनाव में हराएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)