यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें:बिहार से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और पुणे के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन
त्योहारों के बाद ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों से प्रयागराज के यात्रियों को भी राहत मिलेगी। रेलवे की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, छपरा, दानापुर, पटना और राजगीर से चलने वाली 6 विशेष ट्रेनें प्रयागराज छिवकी स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इनमें कुछ ट्रेनें एक तरफ से चलेंगी, जबकि कुछ का संचालन दोनों दिशाओं में किया जाएगा। रेलवे के अनुसार, छपरा से उधना के लिए 19 नवंबर को एकतरफा विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन छपरा से शाम 6:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:50 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। यहां से 6:55 बजे रवाना होकर उधना के लिए आगे बढ़ेगी। इसके अलावा दानापुर से बेंगलुरु कैंट, पटना से अहमदाबाद, राजगीर से अहमदाबाद और पटना से पुणे के लिए भी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। प्रयागराज छिवकी से गुजरने वाली विशेष ट्रेनें जनरल से लेकर स्लीपर और एसी कोच की सुविधा रेलवे की ओर से अलग-अलग ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के अनुसार कोच लगाए गए हैं। इनमें जनरल, स्लीपर और एसी कोच शामिल हैं। छपरा-उधना विशेष ट्रेन में 10 स्लीपर और 5 जनरल कोच होंगे। वहीं पटना-पुणे विशेष ट्रेन में 12 स्लीपर, 2 एसी तृतीय श्रेणी और 1 एसी द्वितीय श्रेणी का कोच लगाया जाएगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि लोगों को यात्रा में परेशानी न हो और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)