स्पाइसजेट फ्लाइट की खिड़की पर टेप देखकर भड़के यात्री:स्टाफ बोला- विमान उड़ान के लिए बिल्कुल सुरक्षित है; ठीक नहीं लग रहा तो सफर न करें
स्पाइसजेट की फ्लाइट की खिड़की पर लगे टेप को देखकर यात्रियों और स्पाइसजेट के स्टाफ के बीच बहस हो गई। इसके बाद स्टाफ ने यात्रियों को भरोसा दिलाया कि विमान उड़ान भरने के लिए बिल्कुल सुरक्षित है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर यात्री सहज महसूस नहीं कर रहे हैं तो वे सफर नहीं करने का विकल्प चुन सकते हैं। इस दौरान हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। स्टाफ बोला- विमान की सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी है वीडियो में एक महिला यात्री खिड़की पर लगे ढीले टेप को दिखाकर स्टाफ से सवाल करती हैं। यात्रियों ने पूछा कि जब टेप ढीला है तो विमान को सुरक्षित कैसे बताया जा रहा है। बहस बढ़ने पर एक यात्री ने वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। स्टाफ ने उन्हें रिकॉर्डिंग करने दी और कहा कि विमान उड़ान के लिए सुरक्षित है। इसके बाद दूसरे यात्री भी बहस में शामिल हो गए। एक यात्री ने पूछा कि विमान की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा। इस पर स्टाफ ने कहा कि विमान की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)