बारिश से मलकपुर मिल का पेराई सत्र टला:बागपत में 40 हजार किसान प्रभावित, मौसम खुलते ही काम शुरू
बागपत में बारिश के कारण मलकपुर मिल का पेराई सत्र शुरू होने में देरी हो रही है। इससे करीब 40 हजार किसान प्रभावित हैं।
मिल के डायरेक्टर विपिन कुमार ने किसानों से संयम रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौसम खुलते ही पेराई सत्र शुरू किया जाएगा।
पेराई सत्र 20 अक्टूबर को शुरू होना था। अब इसके करीब 5 दिन बाद शुरू होने की संभावना है। हालांकि, यह मौसम पर निर्भर करेगा। बारिश जारी रही तो सत्र शुरू होने में और देरी हो सकती है।
विपिन कुमार ने कहा कि मिल प्रशासन सत्र शुरू करने की तैयारी कर रहा है। किसानों की सुविधा के लिए इंतजाम किए गए हैं। मौसम खुलते ही गन्ने की खरीद शुरू की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)