छठ पर गोरखपुर होकर चलेंगी पांच और स्पेशल ट्रेनें:छपरा से मुंबई-दिल्ली तो सीतामढ़ी से आनंद विहार तक स्पेशल गाड़ी

Nov 14, 2026 - 06:17
0
छठ पर गोरखपुर होकर चलेंगी पांच और स्पेशल ट्रेनें:छपरा से मुंबई-दिल्ली तो सीतामढ़ी से आनंद विहार तक स्पेशल गाड़ी
छठ महापर्व पर घर लौटने और पर्व के बाद वापस कामकाज वाली जगहों पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने पांच और स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इनमें छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस, दिल्ली और नई दिल्ली के लिए तीन ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा लुधियाना से कटिहार और सीतामढ़ी से आनंद विहार टर्मिनल के लिए भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। पांचों ट्रेनें गोरखपुर होकर गुजरेंगी। इससे गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, देवरिया और आसपास के जिलों के यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, पंजाब और बिहार की ओर यात्रा करने में राहत मिलेगी। रेलवे की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 05083/05084 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा स्पेशल ट्रेन दो फेरों में चलेगी। छपरा-दिल्ली और छपरा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनें एक-एक फेरा लगाएंगी। वहीं, 04670 लुधियाना-कटिहार स्पेशल ट्रेन 14 नवंबर को एकतरफा यात्रा करेगी। 05519 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन भी 17 नवंबर को एक फेरा लगाएगी। छपरा से मुंबई के लिए दो दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन 05083 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 16 और 21 नवंबर को छपरा से रात 8 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मशरख, दिघवा दुबौली, गोपालगंज, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज और पिपराइच होते हुए दूसरे दिन रात 2:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से बस्ती, गोंडा, गोमती नगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी और कल्याण होते हुए तीसरे दिन दोपहर 12 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में 05084 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा स्पेशल ट्रेन 18 और 23 नवंबर को दोपहर 3 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन तीसरे दिन सुबह 5:45 बजे छपरा पहुंचेगी। गोरखपुर में दूसरे दिन रात 10:55 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 16 स्लीपर, दो थर्ड एसी इकोनॉमी, एक थर्ड एसी और एक सेकंड एसी कोच होगा। इसके अलावा दो जनरेटर और लगेज कोच भी लगाए जाएंगे। छपरा-दिल्ली स्पेशल 17 नवंबर को चलेगी 05071 छपरा-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 17 नवंबर को रात 8:05 बजे छपरा से रवाना होगी। यह ट्रेन मशरख, दिघवा दुबौली, गोपालगंज, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज और पिपराइच होते हुए दूसरे दिन रात 2:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए शाम 5:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 05072 दिल्ली-छपरा स्पेशल ट्रेन 18 नवंबर को रात 8:10 बजे दिल्ली से चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 10:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और शाम 5 बजे छपरा पहुंच जाएगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें पांच स्लीपर, चार जनरल, दो थर्ड एसी इकोनॉमी, छह थर्ड एसी, दो सेकंड एसी और एक फर्स्ट कम सेकंड एसी कोच शामिल होंगे। इसके अलावा एक जनरेटर और लगेज कोच तथा एक दिव्यांगजन अनुकूल कोच भी रहेगा। छपरा-नई दिल्ली ट्रेन 18 और 19 नवंबर को चलेगी 05073 छपरा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 18 नवंबर को रात 11:05 बजे छपरा से रवाना होगी। यह ट्रेन मशरख, दिघवा दुबौली, गोपालगंज, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज और पिपराइच होते हुए 19 नवंबर को सुबह 5:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए रात 8:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 05074 नई दिल्ली-छपरा स्पेशल ट्रेन 19 नवंबर को रात 11:10 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 1:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और रात 8 बजे छपरा पहुंच जाएगी। इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें आठ थर्ड एसी इकोनॉमी, आठ स्लीपर और दो जनरल कोच शामिल होंगे। इसके अलावा एक जनरेटर और लगेज कोच तथा एक दिव्यांगजन अनुकूल कोच भी रहेगा। लुधियाना से कटिहार के लिए 14 नवंबर को चलेगी ट्रेन 04670 लुधियाना-कटिहार स्पेशल ट्रेन 14 नवंबर को सुबह 6:30 बजे लुधियाना से रवाना होगी। यह ट्रेन ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वल और गोंडा होते हुए रात 11:12 बजे बस्ती पहुंचेगी। यहां से खलीलाबाद होते हुए 15 नवंबर को रात 1 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से यह ट्रेन देवरिया सदर, भटनी, सीवान और छपरा होते हुए सोनपुर, हाजीपुर, बछवारा, बरौनी, खगड़िया और मानसी के रास्ते दोपहर 2 बजे कटिहार पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे। इनमें आठ स्लीपर, 11 जनरल और दो दिव्यांगजन अनुकूल कोच शामिल होंगे। सीतामढ़ी से आनंद विहार के लिए 17 नवंबर को स्पेशल ट्रेन 05519 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 17 नवंबर को सुबह 11:50 बजे सीतामढ़ी से रवाना होगी। यह ट्रेन बैरगनिया, घोड़ासहन, रक्सौल, सिकटा, नरकटियागंज, बगहा और सिसवा बाजार होते हुए शाम 6:17 बजे कप्तानगंज पहुंचेगी। यहां से शाम 7:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद गोंडा, लखनऊ (उत्तर रेलवे), मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 9:15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे। इनमें 10 थर्ड एसी, पांच स्लीपर और चार जनरल कोच शामिल होंगे। इसके अलावा एक एसएलआरडी और एक जनरेटर व लगेज कोच भी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User