वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:मालिश करने से इनकार पर युवक को पीटा, रामनगर किले के पास लगी भीषण आग

Nov 14, 2026 - 06:17
0
वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:मालिश करने से इनकार पर युवक को पीटा, रामनगर किले के पास लगी भीषण आग
नमस्कार, वाराणसी की कल (शुक्रवार) की बड़ी खबरें… काशी से अब सनातन संस्कृति की नई पौध सात समंदर पार तक पहुंचेगी। मारीशस, गयाना, सूरीनाम और फिजी जैसे देशों में सत्यनारायण कथा, तीज व्रत और सत्यवान-सावित्री की कथाएं गूंजेंगी। इसके लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने अपने पुरोहित प्रशिक्षण कार्यक्रम का दायरा बढ़ाने की तैयारी की है। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. नागनथैया लीला में काशी राजपरिवार ने निभाई 500 साल पुरानी परंपरा वाराणसी के तुलसी घाट पर शुक्रवार को 500 साल पुरानी विश्वप्रसिद्ध नागनथैया लीला का भव्य मंचन हुआ। कदंब की डाल से गंगा में छलांग लगाकर भगवान श्रीकृष्ण कालिया नाग के फन पर सवार होकर बाहर निकले। यह दृश्य देखते ही पूरा घाट 'जय श्रीकृष्ण' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठा। पढ़ें पूरी खबर… 2. छठ पूजा के लिए वाराणसी के 84 घाटों पर तैयारी, 8 किमी में सफाई पूरे देश में नहाय-खाय से छठ पर्व आज से शुरू हो रहा है। चार दिवसीय इस महापर्व को देखते हुए वाराणसी के 8 किलोमीटर एरिया में फैले हुए 84 घाटों पर नगर निगम व्यवस्थाओं में लगा हुआ है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर आयुक्त ने घाटों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर… 3. वाराणसी में अखिलेश यादव के समर्थन में पोस्टर लगे, सपा प्रमुख के कंधे पर हाथ रखे दिखे भगवान राम वाराणसी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में लगाया गया एक पोस्टर चर्चा में है। वरुणा क्षेत्र में सपा नेता की ओर से लगाए गए इस पोस्टर में भगवान श्रीराम को अखिलेश यादव के कंधे पर हाथ रखे दिखाया गया है। वहीं, एक अन्य दृश्य में प्रभु श्रीराम माता शबरी को बेर खिलाते नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 4. काशी में छठ पर ‘मिनी बिहार’ का नजारा, वाराणसी के शास्त्री घाट पर पुलिस वाराणसी में छठ महापर्व की रौनक छाने लगी है। गंगा के घाटों से लेकर वरुणा के तट तक आस्था का सैलाब उमड़ने को तैयार है। छठ पर्व पर काशी में मिनी बिहार जैसा नजारा दिखाई देने लगा है। कहीं महिलाएं पूजा के लिए वेदियां तैयार कर रही हैं तो कहीं घाटों पर अपनी जगह पक्की करने की होड़ मची है। पढ़ें पूरी खबर… 5. विदेशी सीखेंगे विवाह-जनेऊ और मुंडन के संस्कार, BHU ने पुरोहित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जोड़ा नया कोर्स, काशी से अब सनातन संस्कृति की नई पौध सात समंदर पार तक पहुंचेगी। मारीशस, गयाना, सूरीनाम और फिजी जैसे देशों में सत्यनारायण कथा, तीज व्रत और सत्यवान-सावित्री की कथाएं गूंजेंगी। इसके लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने अपने पुरोहित प्रशिक्षण कार्यक्रम का दायरा बढ़ाने की तैयारी की है। पढ़ें पूरी खबर… 6. वाराणसी में लूडो गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार; 9 राज्यों में 8.14 करोड़ की साइबर ठगी वाराणसी में ऑनलाइन लूडो गेम की आड़ में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर क्राइम टीम और सारनाथ पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ और साइबर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की जांच में अब तक 9 राज्यों में 8 करोड़ 14 लाख 63 हजार 918 रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर… 7. वाराणसी में कांग्रेस ने फिर पुराने चेहरों पर जताया भरोसा, तीसरी बार राजेश्वर पटेल जिलाध्यक्ष कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने शुक्रवार को वाराणसी में नई टीम की घोषणा कर दी। जातिगत समीकरणों के मद्देनजर तीसरी बार फिर महागनर और जिलाध्यक्ष पर पुराने चेहरों को कमान सौंपी है। पढ़ें पूरी खबर… 8. मालिश करने से इनकार पर युवक को पीटा, घर में घुसकर की थी तोड़फोड़ वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित मलहिया बस्ती में मालिश करने से इनकार करने पर युवक की पिटाई के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी गोपाल पाल (27) के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर… 9. दूध पचाने में हिमालय के लोग निकले सबसे खास, बीएचयू समेत 6 संस्थानों के 13 वैज्ञानिकों का शोध किसी को दूध पीने के बाद पेट में परेशानी होती है, तो कोई आसानी से दूध और डेयरी उत्पाद पचा लेता है। इसके पीछे सिर्फ खान-पान की आदतें ही नहीं, बल्कि हजारों साल पुराना आनुवंशिक इतिहास भी हो सकता है। भारतीय वैज्ञानिकों ने हिमालयी आबादी के DNA में दूध पचाने की क्षमता से जुड़े ऐसे तीन आनुवंशिक वेरिएंट की पहचान की है, जो भारतीय आबादी में पहली बार दर्ज किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर.. 10. काशी के रामनगर किले के पास लगी भीषण आग वाराणसी के रामनगर स्थित ऐतिहासिक किले के ठीक बगल में शुक्रवार रात कूड़े के ढेर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से पास में रखे प्लास्टिक के पाइप भी जलने लगे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें काफी ऊंचाई तक उठने लगीं। इससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User