ताजमहल के गार्डन में निकला 7 फीट लंबा सांप:पर्यटकों में दहशत, टीम पहुंचने से पहले ही सुंदर पहलवान ने पकड़ा साँप
ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों में रविवार को उस समय दहशत फैल गई, जब लेबर गेट के पास गार्डन में करीब 7 फीट लंबा सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर पर्यटक घबरा गए। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले ही सुंदर पहलवान ने सांप को पकड़ लिया और पास में स्थित जंगल में छोड़ दिया। दशहरा घाट के पास अखाड़ा संचालित करने वाले सुंदर पहलवान पहले भी ताजमहल के आसपास कई बार सांप और अजगर का रेस्क्यू कर चुके हैं। ताजमहल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सांप निकलने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। 2023 में एक ही दिन दो जगह दिखे थे सांप सितंबर 2023 में ताजमहल परिसर में एक ही दिन दो अलग-अलग जगहों पर सांप दिखाई दिए थे। दोपहर में गार्डन और शाम को पश्चिमी गेट के पास सांप निकलने से पर्यटकों में हड़कंप मच गया था। ताजमहल के पास ताज नेचर वॉक और यमुना नदी का किनारा होने के कारण यहां सांप और अजगर जैसे जीवों की मौजूदगी देखी जाती है। ये क्षेत्र इन जीवों के प्राकृतिक आवास हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)