आपत्तिजनक ऑडियो सामने आने पर चौकीप्रभारी लाइन हाजिर:मऊ में दुबारी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश सिंह पर एसपी ने लिया संज्ञान, जांच जारी

Oct 21, 2026 - 22:31
0
आपत्तिजनक ऑडियो सामने आने पर चौकीप्रभारी लाइन हाजिर:मऊ में दुबारी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश सिंह पर एसपी ने लिया संज्ञान, जांच जारी
मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र की दुबारी चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह को आपत्तिजनक ऑडियो वायरल होने के बाद लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले ही उन्हें दुबारी चौकी का प्रभारी बनाया गया था। एक महिला से कथित तौर पर आपत्तिजनक बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की। मामले को लेकर पुलिस विभाग में कार्रवाई की गई है। वायरल ऑडियो में उपनिरीक्षक की एक महिला से बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। महिला की पहचान गोपनीय रखी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। एएसपी बोले- मामले में होगी कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह को कुछ दिन पहले ही दुबारी चौकी प्रभारी के रूप में तैनात किया गया था। इसके बाद उनकी महिला से बातचीत का बेहद आपत्तिजनक ऑडियो वायरल होने की जानकारी सामने आई। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए उपनिरीक्षक को प्रभावी कार्रवाई के तहत लाइन हाजिर कर दिया है। उनके विरुद्ध जांच कराई जा रही है। एएसपी ने स्पष्ट किया कि इस तरह का आचरण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। जांच के बाद संबंधित उपनिरीक्षक के विरुद्ध और कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User