ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत:आजमगढ़ में चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

Oct 21, 2026 - 21:58
0
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत:आजमगढ़ में चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के कुजियारी गांव स्थित काली चौराहे के पास बुधवार को एक हादसा हुआ। यहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से 22 साल के बाइक सवार संजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। संजय कुमार (22 वर्ष) पुत्र मंगल, असनी गांव, थाना निजामाबाद के रहने वाले थे। वह संजरपुर बाजार से अपने घर लौट रहे थे। कुजियारी गांव के काली चौराहे के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। इस हादसे में संजय के सिर में गंभीर चोट लगी थी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर निजामाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User