जिलाबदर की कार्यवाही के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन:कमिश्नर कार्यालय पर पहुंचे
सीसीएसयू के छात्रों ने जिला बदर कार्यवाही को निरस्त कराने की मांग को लेकर बुधवार को मेरठ कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। छात्र नेता शान मोहम्मद पुत्र जान मोहम्मद, निवासी मोहल्ला मोसमखानी, थाना किठौर, जनपद मेरठ, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से सम्बन्ध एनएएस कॉलेज से विधि के छात्र हैं वह छात्र हितों से संबंधित संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय हैं।
विरुद्ध हत्या, अपहरण, लूट, डकैती, बलात्कार, शराब/मादक पदार्थ तस्करी अथवा इस प्रकार के किसी गंभीर संगठित अपराध का कोई आरोप/दोषसिद्धि नहीं है। निरस्त की जाए जिलाबदर की कार्यवाही केवल छात्रों एवं जनता आवाज उठाने पर पुलिस द्वारा लिखे गए मुकदमों की संख्या के आधार पर प्रार्थी को समाज के लिए भय अथवा खतरे का कारण मानना उचित नहीं है। छात्र संगठनो के संज्ञान में है कि उनके विरुद्ध को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मेरठ द्वारा तीन माह की अवधि के लिए जिला बदर का आदेश पारित किया गया है। छात्र नेताओं ने कहा की उनकी शिक्षा भी प्रभावित हो रही है इस पर तत्काल विचार करना चाहिए। वहीं छात्रों को भारी पुलिस बल के साथ रोकने के प्रयास किया गया। छात्र बोले फर्जी मुकदमे लगे
शान मोहम्मद द्वारा छात्र हितों एवं विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर समय-समय पर लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन एवं अपनी बात रखने का कार्य किया गया है। इन्हीं गतिविधियों से संबंधित कुछ अभियोग उनके विरुद्ध पंजीकृत हुए हैं, जिनका उल्लेख पुलिस आख्या में किया गया है। शान मुहम्मद पर मेरठ पुलिस की तरफ से तीन मुकदमों मे गुंडा एक्ट लगाया गया जबकि ये मुकदमे धरना प्रदर्शन के फ़र्ज़ी मुकदमे दर्ज़ हुए है। ये छात्र रहे मौजूद
प्रदर्शन में शुभम मलिक, अनुज भड़ाना पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, देवेंद्र हूण, अनुज भड़ाना, सपा छात्र सभा से हेविन खान, सपा से शशिकांत गौतम, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शहरयाब, हर्ष ढाका,भानु प्रताप,शुभम भड़ाना,आलोक बैसला,किसान नेता नितिन बालियान,महबूब सोलाना, भीम आर्मी छात्र सभा खालिद, आरीश, अनस, अधिवक्ता सभा से विकास तिरखा, विजय बहादुर के नेतृत्व में छात्र पहुंचे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)