ट्रक की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत:इटावा में कार का टायर पंचर होने से हुआ हादसा, परिजनों में शोक का माहौल
इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर रेपुरा भट्टा के पास गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे सड़क हादसे में नौ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। उसके पेट में पल रहे बच्चे की भी जान नहीं बच सकी। बताया गया कि कार का टायर पंचर होने के बाद वह सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई थी। इसी दौरान सड़क पार कर रही महिला कार की चपेट में आ गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा चौबिया थाना क्षेत्र में हुआ। घायल महिला को पहले बसरेहर सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के चाचा मोहम्मद रफीक ने बताया कि समा बानो पत्नी भूरे खान औरैया जिले के कुदरकोट थाना क्षेत्र की रहने वाली थीं। वह कुछ दिन पहले अपने पिता मुख्तियार खान के घर बधियापुरा, थाना चौबिया आई थीं। रफीक के मुताबिक, समा बानो अपनी भाभी अलपीसा बेगम पत्नी अंसार खां के साथ जिला अस्पताल इटावा में अल्ट्रासाउंड कराने जा रही थीं। इसी दौरान हादसा हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी। चौबिया थाना अध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया था। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)