प्रेमी के घर परिजनों के साथ बारात लेकर पहुंची युवती:बैनर लेकर में लिखा- ‘दुल्हन लेकर आई बरात’; 7 साल से प्रेम प्रसंग

Nov 19, 2026 - 19:06
0
प्रेमी के घर परिजनों के साथ बारात लेकर पहुंची युवती:बैनर लेकर में लिखा- ‘दुल्हन लेकर आई बरात’; 7 साल से प्रेम प्रसंग
शामली के कांधला कस्बे के एलम में गुरुवार को उस समय मामला चर्चा का विषय बन गया, जब देहरादून की एक युवती मां और बहन समेत नौ परिजनों को लेकर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। युवती और उसके परिजनों के हाथों में बैनर था, जिस पर लिखा था- ‘दुल्हन लेकर आई बरात’। युवती के अचानक पहुंचने से युवक के परिवार में हलचल मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। जानकारी के अनुसार, देहरादून निवासी युवती बीएससी की छात्रा है, जबकि उसका प्रेमी मर्चेंट नेवी में तैनात है। युवती का कहना है कि दोनों के बीच पिछले करीब सात वर्षों से प्रेम संबंध हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों की बातचीत बंद थी। इसी दौरान युवती को पता चला कि युवक की शादी कहीं दूसरी जगह तय हो गई है और दो दिन बाद उसकी शादी होने वाली है। परिजनों को लेकर प्रेमी के घर पहुंची युवक की शादी दूसरी जगह तय होने की जानकारी मिलने के बाद युवती ने अपने परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद वह मां, बहन समेत नौ परिजनों को लेकर एलम स्थित प्रेमी के घर पहुंच गई। हाथों में बैनर लेकर पहुंची युवती को देखने के लिए मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई और मामला चर्चा का विषय बन गया। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस को मौके पर भेजा गया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User