उधार गुटखा न देने पर दुकानदार के परिवार से मारपीट:जालौन में पति का पैर फ्रैक्चर, मंगलसूत्र छीनने का आरोप

Nov 17, 2026 - 17:58
0
उधार गुटखा न देने पर दुकानदार के परिवार से मारपीट:जालौन में पति का पैर फ्रैक्चर, मंगलसूत्र छीनने का आरोप
जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के शहादतपुर रोगी गांव में मंगलवार दोपहर उधार गुटखा देने से मना करने पर दुकानदार महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट की गई। महिला ने आरोप लगाया कि शराब के नशे में आए एक युवक ने अपने साथियों के साथ हमला किया। मारपीट में महिला के पति का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची उनकी मां भी घायल हो गईं। गांव निवासी हीराबाई दुकान चलाकर परिवार का खर्च चलाती हैं। उनके मुताबिक, मंगलवार को एक युवक शराब के नशे में दुकान पर आया और उधार गुटखा मांगा। मना करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर युवक अपने साथियों के साथ वापस लौटा और परिवार पर हमला कर दिया। हीराबाई ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके साथ अभद्रता की और उनका मंगलसूत्र भी छीन लिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। मारपीट का वीडियो मंगलवार शाम को सामने आया है। कदौरा थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User