विधायक योगेश वर्मा ने उल्ल नदी से निकाला कचरा:छठ महापर्व से पहले टीम के साथ नदी में उतरकर की सफाई

Oct 26, 2026 - 16:03
0
विधायक योगेश वर्मा ने उल्ल नदी से निकाला कचरा:छठ महापर्व से पहले टीम के साथ नदी में उतरकर की सफाई
लखीमपुर खीरी में छठ महापर्व से पहले उल्ल नदी की सफाई का अभियान शुरू किया गया। सदर विधायक योगेश वर्मा और फ्रेंड्स फॉरएवर फाउंडेशन के अध्यक्ष राजपाल सिंह की अगुवाई में टीम ने नदी में उतरकर सफाई की। इस दौरान नदी से मूर्तियां, पॉलीथिन, पूजन सामग्री और अन्य कचरा निकाला गया। नदी से हटाई पूजन सामग्री और पॉलीथिन अभियान में शामिल सदस्यों ने श्रमदान कर नदी की सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। टीम ने लोगों से अपील की कि वे नदी में मूर्तियां, पॉलीथिन और पूजन सामग्री न डालें, ताकि नदी को स्वच्छ रखा जा सके। इस अभियान में शशांक शुक्ला, विजय मिश्रा, संजू मिश्रा, अलंकार, संजय राय, रिंकू और ग्राम प्रधान उत्तम वर्मा समेत कई लोग शामिल हुए। कई दशकों से नदी तट पर होती है छठ पूजा नगर के उत्तरी छोर पर स्थित उल्ल नदी के तट पर कई दशकों से छठ पूजा मनाई जाती है। इस साल भी महापर्व के आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। ऐसे में नदी की सफाई को लेकर अभियान चलाया गया। अभियान से जुड़े लोगों ने कहा कि नदी की स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से पर्व के दौरान भी साफ-सफाई का ध्यान रखने और नदी में कचरा न डालने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User