दूरसंचार भवन में सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा समारोह:प्रधान महाप्रबंधक प्रभांश यादव ने बीएसएनएल अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ
कानपुर में बीएसएनएल के मुख्यालय दूरसंचार भवन, मालरोड में सोमवार को सतर्कता जागरूकता समारोह के तहत सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान महाप्रबंधक प्रभांश यादव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि वे अपने पदीय दायित्वों, उपभोक्ता सेवाओं और बीएसएनएल के संसाधनों का उपयोग जनहित एवं संस्थान की उन्नति के लिए पूरी ईमानदारी से करेंगे। कार्यक्रम का संचालन कल्याण अधिकारी अनुराग सिंह ने किया। समारोह में उप महाप्रबंधक (प्रशासन) अनिल वैश्य, उप महाप्रबंधक (मार्केटिंग) सुनील पाठक, सतर्कता अधिकारी आर.के. सिंह, श्याम गौर, गिरजेश गुप्ता, वीरेंद्र दिवेदी, पवन चौहान, चंदन कुमार, रवीन्द्र मिश्रा, मनीष सोनकर, चंदन जी, भानू प्रताप, अनिल गुप्ता, पंकज सक्सेना, देवेश सिंह, अरविन्द यादव और विनोद यादव सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा ली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)