कौशांबी में डंपर की टक्कर से राहगीर की मौत:सड़क पार करते समय तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा, चालक की तलाश जारी

Oct 26, 2026 - 16:03
0
कौशांबी में डंपर की टक्कर से राहगीर की मौत:सड़क पार करते समय तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा, चालक की तलाश जारी
कौशांबी के सराय अकिल थाना क्षेत्र के कनैली चौराहे पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक राहगीर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, कनैली गांव निवासी शिवचंद रैदास (30) पुत्र हीरालाल रैदास सोमवार को किसी काम से कनैली चौराहे पर आए थे। दोपहर करीब 2 बजे वह सड़क पार कर रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। डंपर का पहिया ऊपर से गुजरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सराय अकिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डंपर को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शिवचंद की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User