UPSSSC कनिष्ठ सहायक व लिपिक भर्ती में विभाग-पद आवंटित:5329 चयनित अभ्यर्थियों को मिला पद,मेरिट वरीयता से आवंटन

Oct 22, 2026 - 17:14
0
UPSSSC कनिष्ठ सहायक व लिपिक भर्ती में विभाग-पद आवंटित:5329 चयनित अभ्यर्थियों को मिला पद,मेरिट वरीयता से आवंटन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-III मुख्य परीक्षा (विज्ञापन संख्या-08-परीक्षा/2023) के चयनित अभ्यर्थियों का विभाग और पद आवंटन जारी कर दिया है। कुल 5339 रिक्त पदों के सापेक्ष अंतिम रूप से चयनित 5329 अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट, वरीयता एवं पदों की उपलब्धता के आधार पर विभाग आवंटित किया गया है। आयोग ने जारी की सूचना आयोग ने 22 अक्टूबर 2026 को जारी सूचना के माध्यम से विभाग एवं पद आवंटन की प्रक्रिया पूरी करने की जानकारी दी है। इससे पहले 9 सितंबर 2026 को आयोग ने इस भर्ती का अंतिम चयन परिणाम और कट-ऑफ अंक जारी किए थे। 10 पद अग्रणीत दिव्यांगजन श्रेणी की उपश्रेणी 'डीडब्ल्यू' के 5 और 'एमडी' के 5 पदों के लिए उपयुक्त अभ्यर्थी न मिलने पर कुल 10 पद नियमानुसार अग्रणीत कर दिए गए हैं। इस कारण 5339 पदों के मुकाबले 5329 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। 376 अभ्यर्थी औपबंधिक चयनित परिणाम में 376 अभ्यर्थियों को औपबंधिक यानी अस्थायी रूप से चिह्नित किया गया है। इनका अंतिम चयन आयोग अथवा संबंधित अधियाचनकर्ता विभाग के निर्णय के अधीन रहेगा। आवंटन का आधार अभ्यर्थियों को विभाग और पद आवंटन उनकी लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों (मेरिट), अभिलेख अपलोड करते समय दी गई ऑनलाइन प्राथमिकताओं, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा तथा रिक्त पदों की उपलब्धता के आधार पर किया गया है। ऐसे देखें आवंटित विभाग UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के होमपेज पर जाएं। 'विभाग/पद आवंटन' से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।आवंटित विभाग और पद की जानकारी देख सकते हैं। आयोग ने विज्ञापन संख्या-08-परीक्षा/2023 के तहत प्रारंभ में 5512 पदों के लिए आवेदन मांगे थे, जिन्हें बाद में विभागों से प्राप्त जानकारी के आधार पर संशोधित कर 5339 कर दिया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User