बलिया में स्नातक-शिक्षक चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना:54 केंद्रों पर 33,770 मतदाता करेंगे मतदान, प्रशासन ने पूरी की तैयारी

Oct 22, 2026 - 17:14
0
बलिया में स्नातक-शिक्षक चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना:54 केंद्रों पर 33,770 मतदाता करेंगे मतदान, प्रशासन ने पूरी की तैयारी
बलिया। स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए गुरुवार को सदर तहसील से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। जिले में चुनाव के लिए कुल 54 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान 23 अक्टूबर को होगा। स्नातक के 28,859 और शिक्षक के 4,911 मतदाता जिले में स्नातक निर्वाचन के लिए 34 और शिक्षक निर्वाचन के लिए 20 बूथ बनाए गए हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 33,770 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 28,859 स्नातक और 4,911 शिक्षक मतदाता शामिल हैं। स्नातक में 24, शिक्षक चुनाव में 10 प्रत्याशी स्नातक निर्वाचन में 24 प्रत्याशी और शिक्षक निर्वाचन में 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान व्यवस्था के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा और जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User