हापुड़ में दलित समाज के पुनर्निर्माण पर मंथन:महिला जागृति फाउंडेशन ने कराया कार्यक्रम, शिक्षा और एकजुटता को बताया बदलाव का आधार
हापुड़ के न्यू शिवपुरी स्थित मिलन पार्टी हॉल में 'हापुड़ दलित राउंड टेबल—दलित समाज के पुनर्निर्माण का संवाद' कार्यक्रम हुआ। महिला जागृति फाउंडेशन ने इसे कराया। इसमें सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, समानता और एकजुटता पर चर्चा हुई। नैकडोर के संस्थापक अशोक भारती मुख्य मेहमान थे। अशोक भारती ने जागरूकता बढ़ाने और हर व्यक्ति के हक व अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार काम करने की बात कही। संयोजक गीता पैट्रिक ने एकता पर जोर दिया। कहा कि शिक्षा, समानता, आपसी सहयोग और इंसानियत से ही समाज मजबूत होगा। सामूहिक कोशिशों से ही पुनर्निर्माण संभव है। सुमेधा बौद्ध, एडवोकेट रवि शंकर, लाड़ी भारती, कुसुम, सीमा सिंह, नमिता, प्रमोद कुमार, विनोद सागर, रिंकू राज थॉमस पैट्रिक, साइमन पैट्रिक, वेद राज गौतम, प्रो. बिंद कुमार, रामशरण बौद्ध और डॉ. मुकेश समेत कई लोगों ने विचार रखे और मिलकर काम करने का फैसला लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)