भारत की अधिकांश कंपनियों को नहीं मिलेगा पावरफुल एआई मॉडल
अमेरिका ने एंथ्रोपिक के अत्याधुनिक एआई मॉडल मिथोस 5 पर लगाए गए कुछ प्रतिबंधों में ढील दी है। अब चुनिंदा अमेरिकी संस्थाओं और कंपनियों को इसका उपयोग करने की अनुमति मिलेगी। हालांकि भारत सहित कई देशों की अधिकांश कंपनियां अभी भी इस शक्तिशाली एआई मॉडल तक पहुंच नहीं बना सकेंगी। यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा और संवेदनशील तकनीकों के नियंत्रण से जुड़ा माना जा रहा है।